No ADG Intelligence: प्रमुख त्यौहारों के बावजूद अभी तक ADG इंटेलीजेंस की नियुक्ति नहीं! 12 दिन से खाली है पद!

62
PHQASP Transfer List
ASP Transfer List

No ADG Intelligence: प्रमुख त्यौहारों के बावजूद अभी तक ADG इंटेलीजेंस की नियुक्ति नहीं! 12 दिन से खाली है पद!

भोपाल: दुर्गा उत्सव और दशहरा जैसे त्यौहारों के बीच में मध्य प्रदेश पुलिस में संभवता पहली बार ऐसा हुआ है कि एडीजी इंटेलीजेंस के पद खाली है। नवरात्रि के दौरान होने वाले आयोजनों के दौरान कई बार संवेदनशील स्थिति बन जाती है, ऐसी स्थिति में पूर्व से अलर्ट रखने का काम इंटेलीजेंस करता है। त्यौहार के सीजन में इंटेलीजेंस प्रमुख की जिम्मेदारी और जवाबदारी बढ़ जाती है। इन सब के बावजूद भी यह पद पिछले 12 दिन से खाली है।

एडीजी इंटेलीजेंस का पद कॉडर का पद है। इसलिए इसे ज्यादा दिन तक खाली नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा यह प्रदेश पुलिस के चुनिंदा महत्वपूर्ण पदों में से एक है। इसलिए आमतौर पर इस पद को खाली नहीं रखा जाता है।

गृह विभाग ने 24 सितम्बर को एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद का तबादला कर दिया था। जयदीप प्रसाद के लोकायुक्त डीजी बनते ही यह पद खाली हो गया था। अभी आईजी डॉ. आशीष इस शाखा का काम देख रहे हैं।

इसलिए जरुरी है…

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ की इस घटना के बाद मध्य प्रदेश में नक्सलियों को मूवमेंट बढ़ सकता है, वहीं अमरकंटक के आसपास भी नक्सलियों का मूवमेंट जारी है। इसी तरह भोपाल में प्रदेश पुलिस को भनक लगे बिना ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाना भी इंटेलीजेंस को चुनौती दे चुका है। इन दिनों नवरात्रि चल रही है। गरबा को लेकर भी पुलिस को अपना इंटेलीजेंस मजबूत रखना पड़ता है। वहीं दशहरा पर निकलने वाले चल समारोह को लेकर भी असूचना तंत्र पूर्व से ही सक्रिय हो जाता है। प्रदेश के हर शहर में रावण दहन में भी भीड़ जुटती है। ऐसी स्थिति में भी इंटेलीजेंस को मजबूत रखना होता है।