Took out Hooter : मजिस्ट्रेट ने बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष का हूटर निकलाया, 3 हजार का जुर्माना किया!   

सीजेएम ने वाहनों की जांच में कई अफसरों की गाड़ियों के चालान काटे!

394

Took out Hooter : मजिस्ट्रेट ने बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष का हूटर निकलाया, 3 हजार का जुर्माना किया!   

Barwani : बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष को अपने वाहन पर हूटर लगाना महंगा पड़ गया। मोबाइल कोर्ट ने उन पर ₹3000 का जुर्माना ठोक दिया। भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी है। बड़वानी की सीजेएम ने कारंजा चौक पर मोबाइल कोर्ट लगाकर चालानी कार्रवाई की।

मंगलवार शाम सीजीएम सीता कन्नौजे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनय जैन और पूजा विजयवर्गीय ने चालानी कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान का वाहन भी आया। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर विनोद बघेल ने बताया कि उनके वाहन पर हूटर लगा पाया गया। वे वहां से हूटर बजाते हुए निकली तो जांच दस्ते ने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो वो भी प्रस्तुत नहीं किए गए। बताया गया कि गाड़ी नई है, इसलिए दस्तावेज नहीं मिले। न्यायाधीश ने तत्काल 3000 रूपए का चालान बनाने के निर्देश दिए।

IMG 20241009 WA0067

अश्विनी चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दबंग नेता प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी हैं। प्रेम सिंह पटेल के एक पुत्र बलवंत पटेल जिला पंचायत बड़वानी के अध्यक्ष भी हैं। इस दौरान जनपद पंचायत बड़वानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ समेत कई अन्य लोगों के चालान भी बने। इस दौरान मोबाइल कोर्ट ने वाहनों के दस्तावेज जिसमें इंश्योरेंस, फिटनेस, लाइसेंस, हेलमेट आदि की भी जांच की।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि चालानी कार्रवाई में 34 वाहनों से 27000 रुपए की राशि वसूली गई। करीब 1 घंटे चली इस कार्रवाई में के चलते जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिलने पर वे चौराहे से बचकर जाते हुए दिखाई दिए।