Weather Update: MP में आज सामान्य से तेज बारिश की संभावना,बादलों का रैला गुजरात और मध्य प्रदेश को करेगा प्रभावित!

246

Weather Update: MP में आज सामान्य से तेज बारिश की संभावना,बादलों का रैला गुजरात और मध्य प्रदेश को करेगा प्रभावित!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

अभी भी दक्षिण राज्यों से बादलों का रैला कर्नाटक और केरल से गुजर कर महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों से होकर दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। इससे इन राज्यों में बारिश की संभावना है। मुंबई के पास बादलों का बवंडर धीरे धीरे गुजरात को खास घेरेगा।

मध्य प्रदेश में आज भी कई हिस्सों में बादल छाएंगे जहां रिमझिम से सामान्य वर्षा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी। इसमें उत्तर – पश्चिमी इलाकों के साथ आज उत्तर पूर्वी इलाके भी शामिल होंगे। बादल पश्चिम से होकर गुजरात मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं।