WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:MP के उत्तर, मध्य और पूर्वी भाग में बादल-बारिश, केरल में तूफानी बारिश के आसार

Weather Update:MP के उत्तर, मध्य और पूर्वी भाग में बादल-बारिश, केरल में तूफानी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम में गर्मी से हल्की राहत बादल बारिश से संभव हो रही है। पश्चिमी हवाओं संग बादलों का कारवां राजस्थान से मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम से मध्य पूर्व की ओर चल रहा है। आज गुना, शिवपुरी, शामगढ़, भोपाल, श्योपुर, अशोक नगर, बड़ा मल्हारा, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, जबलपुर, रीवा आदि इलाकों में कुछ देर बारिश के साथ गुजर सकते हैं। ये स्थिति अगले तीन दिन रहने की संभावना है। इधर इंदौर सहित दक्षिण पश्चिम में मौसम लगभग खुला रहेगा। हवाएं चलने से तापमान स्थिर रहेगा।

भारत के उत्तर में पश्चिम से पूर्व की ओर हवाओं से बादल आज बिहार, यूपी के पूर्वी हिस्से सहित बंगाल, असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में सामान्य से अधिक वर्षा कर सकते हैं। यहां से बादल बंगाल की खाड़ी तक उतर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है। लद्दाख में बर्फबारी जारी रहेगी।

दक्षिणी राज्यों में आज केरल में तूफानी बारिश हो सकती है। दोपहर बाद तमिलनाडु में बारिश होगी। बादल यहां पश्चिम से आकर फेल रहे हैं।