WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukta Caught : जमानत के लिए ₹15000 की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त ने पकड़ा!

जानिए, प्रधान आरक्षक ने कहां मांगी थी ये रिश्वत!

Lokayukta Caught : जमानत के लिए ₹15000 की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त ने पकड़ा!

Sidhi : जिले के खड्डी खुर्द निवासी दिवाकर प्रसाद द्विवेदी ने प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी द्वारा 15,000 रुपए की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त को की थी। जिसके सही पाए जाने पर टीम ने प्रधान आरक्षक को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ पकड़ा।

घटना के अनुसार प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी ने शिकायतकर्ता दिवाकर प्रसाद द्विवेदी के लड़के और भांजे की जमानत के लिए ₹15 हजार की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने शिकायत का सत्यापन कराया जिसे सही पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹15 हजार रिश्वत मांगी थी।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में टीम गठित कर प्रधान आरक्षक आरोपी बृजेश तिवारी प्रधान आरक्षक चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन (सीधी) को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। ट्रेप की यह कार्यवाही कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार की 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई।