WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

इंडिगो की भोपाल से हैदराबाद तक की दूसरी उड़ान 10 जनवरी से, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल!

Leakage in The Plane
Leakage in The Plane

इंडिगो की भोपाल से हैदराबाद तक की दूसरी उड़ान 10 जनवरी से, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल!

भोपाल: इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। अब यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है।

 

वर्तमान में इंडिगो की एक ही उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी 2025 से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी।

भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई

7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल इस प्रकार होगा:

हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे

भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे

भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे

हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15

बजे।

हैदराबाद रूट पर एक ही उड़ान होने से यात्रियों को महंगे किराये पर बुकिंग करानी पड़ रही थी। कई बार तो स्पाट फेयर 15 हजार रूपये तक हो जाता था। अब यह घटकर छह से आठ हजार होगा। 15 से 20 दिन पहले बुकिंग कराने पर यात्रियों को पांच से सात हजार रूपये में भी सीट मिल सकेगी।

कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी।