Congress Trolled In Tweeter Survey: Tweeter सर्वे में खुद ही ट्रोल हो गई कांग्रेस

70 प्रतिशत लोगों ने माना शिवराज फिर से बने मुख्यमंत्री

881
Khargone Violence

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया पर हाल ही में किया गया सर्वे प्रदेश में कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका का आईना दिखा दिया है। इस सर्वे में कांग्रेस के निशाने पर तीन मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री थे, लेकिन इसमे 70 प्रतिशत लोगों ने माना की शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस ने 15 जनवरी को अपने आॅफिशियल ट्वीटर हेंडल से एक सर्वे शुरू किया था। सर्वे यह था कि शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस में से किसे आप फिर कभी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। इस सर्वे का रिजल्ट कांग्रेस ने अब ट्वीटर पर शेयर किया। इसके बाद फिर से लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इस सर्वे में कुछ लोगों ने लिखा कि इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के नाम क्यों नहीं लिखे गए। किसी ने इसमें कमलनाथ का नाम जोड़ने तो किसी ने भूपेश बघेल का नाम जोड़ने की सलाह दे डाली। वहीं किसी ने कांग्रेस के राष्टÑीय नेताओं पर भी कमेंट कर दिए।

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस ने इस सर्वे में दावा किया कि इमें 8952 लोगों ने वोट किये। जिसमें 56 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ को अब मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश कांग्रेस के आॅफिशियल ट्वीटर हेंडल पर वोट करने वालों में से 69 प्रतिशतों ने माना कि वे फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान को इस सर्वे में महज 31 प्रतिशत लोग ही यह मानते हैं कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।