WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, टाईगर भी हुआ था घायल

WhatsApp Image 2025 01 02 At 17.07.49

आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, टाईगर भी हुआ था घायल

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

पन्ना: पन्ना के उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले पन्ना रेंज के बहेरा की वीट-456 में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौच करने गई कुछ महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में एक तेंदुए के शव को देखा। महिलाओं ने तत्काल उसकी जानकारी वन विभाग को दी और जानकारी लगने के बाद वन विभाग और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की मौत के कारणों की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

●पूर्व में टाईगर भी हुआ था घायल..

बता दें कि पिछले दिनों टाईगर चोटिल और घायल अवस्था में मिला था जिसके वीडियो टाईगर रिजर्व घूमने गये पर्यटकों ने बना लिए थे जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। उसके चोटिल और घायल होने की वजह आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।

●DFO ने की पुष्टि..

DFO गर्वित गंगवार से बात हुई तो बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ या तेंदुए से ही आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दूसरे वन्य जीव की भी तलाश वन विभाग के द्वारा की जा रही है क्योंकि उसके भी बुरे तरीके से घायल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, गर्वित गंगवार (DFO उत्तर वन मंडल पन्ना)-