WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्री महालक्ष्मी जी का खुला दान-पात्र निकले 5 लाख रुपए से अधिक और सोने-चांदी के आभूषण!

श्री महालक्ष्मी जी का खुला दान-पात्र निकले 5 लाख रुपए से अधिक और सोने-चांदी के आभूषण!

 

Ratlam : मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के माणकचौक में स्थित शहरवासियों की आस्था का केंद्र महालक्ष्मी जी मंदिर का दान-पात्र दीपावली के बाद खोला गया जिसकी गिनती करने पर 5 लाख 32 हजार 470 रूपए निकले। दान-पात्र में सोने-चांदी के आभूषण सहित सभी भक्तों की खुशहाली और मनोकामना पूरी करने के पत्र भी निकले।

IMG 20250105 WA0058

श्री महालक्ष्मी जी मंदिर का दान-पात्र शनिवार को दोपहर 12 बजे खोला गया था। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के मार्गदर्शन में खुले दान-पात्र की राशि की गिनती के लिए शाम तक चली। निकली राशि की गिनती के लिए आरआई, पटवारी की टीम के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

IMG 20250105 WA0059

IMG 20250105 WA0060

शाम तक पुरी हुई गिनती में 5 लाख 32 हजार 470 रुपए सोने की अंगूठी चांदी के आभूषण सहित 2-3 पत्र भी मिलें। बता दें कि इससे पहले यह दान-पात्र 22 अक्टूबर को खोला गया था। तब 3 लाख 49 हजार रुपए निकले थे।