Former DIG’s Property Attached : पूर्व DIG उमेश कुमार गांधी की ₹4.68 करोड़ की संपत्ति ED ने अटैच की!

भोपाल, सीहोर और सागर में छापेमारी करके करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया!

529

Former DIG’s Property Attached : पूर्व DIG उमेश कुमार गांधी की ₹4.68 करोड़ की संपत्ति ED ने अटैच की!

Bhopal : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल के पूर्व डीआईजी उमेश कुमार गांधी के खिलाफ अवैध संपत्ति के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की। इस मामले में उनकी और उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की संपत्तियां अटैच की गई, जो ₹4.68 करोड़ रुपए से अधिक की हैं।

2012 में लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उमेश कुमार गांधी के खिलाफ जांच शुरू की थी। इस जांच में भोपाल, सीहोर और सागर में छापेमारी करके करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया गया। उमेश के परिजनों के नाम पर ?

₹5 करोड़ की संपत्तियां पाई गई थी। 

उन पर लगे आरोपों के अनुसार, उनके समय में जेल में सामग्री की सप्लाई का काम अपने परिजनों और उनके नाम पर बनाई गई फर्मों को सौंपा गया था, जिससे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। ईडी और लोकायुक्त की जांच में यह भी सामने आया कि उमेश कुमार गांधी ने भोपाल, इंदौर, सीहोर, सागर और कटनी में भ्रष्टाचार के सहारे लगभग 20 सम्पत्तियां खरीदी।