WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earnings of Pani Puri Seller : पानी पूरी वाले की 40 लाख की कमाई देखकर GST विभाग ने नोटिस भेजा!

जानिए, इस कमाई का पता विभाग को कैसे लगा और फिर क्या कदम उठाया!

Earnings of Pani Puri Seller : पानी पूरी वाले की 40 लाख की कमाई देखकर GST विभाग ने नोटिस भेजा!

Chennai : तमिलनाडु के एक पानी पुरी वाले की कमाई से वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग चौंक गया। इस मामले ने तूल तब पकड़ा, जब पानी पुरी विक्रेता को वस्तु एवं सेवा कर (GST) नोटिस भेजा। 17 दिसंबर 2024 को जारी समन का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसे तमिलनाडु माल एवं सेवा कर अधिनियम और केंद्रीय जीएसटी अधिनियम की धारा 70 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया। इसमें गोलगप्पे बेचने वाले को उपस्थित होने और दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया।

समन में पानी पूरी बेचने वाले को कहा गया है कि ‘रेजरपे’ और ‘फोनपे’ से मिली रिपोर्टों के आधार पर, आपको गुड्स या सर्विसेज की बाहरी सप्लाई के लिए यूपीआई पेमेंट हासिल हुए हैं। साल 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में मिले पेमेंट का ब्यौरा नीचे दिया है। इसमें 2023-24 में आपको 40 लाख रुपए मिलना दिखाया गया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अनुमान लगाया कि कर-चोरी नोटिस स्ट्रीट फूड व्यवसायों को विकल्प के रूप में ऑनलाइन भुगतान करने से हतोत्साहित करेगा। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा कि सालाना आय 40 लाख रुपये औसत इंजीनियर या प्रोफेसर की आय से अधिक था। एक एक्स यूजर ने कहा ’40 लाख रुपये की रकम उसे हासिल हुई है और यह उसकी इनकम हो भी सकती है और नहीं भी।’

IMG 20250105 WA0093

कचौड़ी वाले पर भी ऐसा मामला हुआ
इससे पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मसालेदार कचौड़ी बेचने वाले एक स्ट्रीट वेंडर पर सालाना 60 लाख रुपए कमाने और कर चोरी करने के आरोप में जीएसटी विभाग ने छापा मारा था। वरिष्ठ कर अधिकारियों ने सड़क किनारे लगे स्टॉलों पर जीएसटी पंजीकरण के बिना नकद लेनदेन करके बड़े पैमाने पर कर चोरी करने का आरोप लगाया है।