

Attacker Caught : सैफ अली पर हमला करने वाला बांद्रा स्टेशन से पकड़ा, पूछताछ की जा रही!
जानिए, उसे पुलिस ने कैसे पकड़ा!
Mumbai : सैफ अली खान पर घर मे घुसकर हमला करने वाला संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस संदिग्ध को बांद्रा पुलिस थाने लेकर आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हमलवार को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 28 टीमें मिलकर आरोपी को ढूंढ रही थी। घटना के करीब 32 घंटे के बाद मुंबई पुलिस के हाथ संदिग्ध हाथ लगा है। पुलिस उससे पूछताछ कर ये जानने की कोशिश कर रही हैं कि इस वारदात में उसके साथ किसका हाथ है।
आज सुबह उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। घटना के बाद संदिग्ध ने पहली लोकल ट्रेन ली। पहले से अलर्ड मोड पर बैठी पुलिस ने वसई और नालासोपारा में कैंपिंग शुरू कर दी थी। अब संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में है। ये वही संदिग्ध है, जो सैफ की सोसायटी की छठवीं मंजिल पर भागता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया था। लेकिन, उसके बाद वह गायब हो गया। आज वह रेलवे स्टेशन पर देखा गया।
सैफ अली खान के घर पर गुरुवार देर रात करीब 2-3 बजे एक चोर चोरी के इरादे से घुसा था। पहले उसने घर की हाउसहेल्पर को घायल किया। उसकी चीख सुन जब सैफ जागे तो हमलावर ने एक्टर पर धारदार हथियार से 6 वार कर दिए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर्स ने उनकी दो सर्जरी की। फिलहाल एक्टर आईसीयू में भर्ती हैं।
हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग में हमलावर घुसा और आराम से कैसे निकल गया? ये सवाल घटना के बाद से बना हुआ है। मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए पुलिस भी इस केस को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है।