Weather Update: पश्चिमी हवाओं का दबाव भारत की ओर, 28 जनवरी से जमकर बर्फबारी!

667

Weather Update: पश्चिमी हवाओं का दबाव भारत की ओर, 28 जनवरी से जमकर बर्फबारी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत की पश्चिम दिशा से आ रहे बादलों को हवाएं सीधे उत्तर पश्चिम की ओर रुख करा रहीं हैं। बहरहाल पंजाब से घुसे बादल हिमाचल प्रदेश में आज बारिश बर्फबारी कर सकते हैं। वहीं लद्दाख में भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला चलेगा। उत्तराखंड में भी आंशिक असर होगा।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का हमला शुरू होगा। 28 जनवरी से लद्दाख में लगातार बर्फबारी की संभावना है जबकि कश्मीर में 31 जनवरी से और हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से बारिश की संभावना बन रही है।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में आज बादल दिखाई देंगे जो दक्षिण अफ्रीका के रास्ते भारत के गुजरात से प्रवेश कर रहे हैं। ग्वालियर,जबलपुर में 25 जनवरी से शीत लहर का असर होगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। भोपाल के बाद इंदौर में भी रात का तापमान गिरेगा।

दक्षिण महासागर में मुख्य हवाएं पूर्व से पश्चिम की ओर है इसलिए हल्की बारिश तमिलनाडु,केरल में संभावित है।