कल हुए धरने को लेकर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

1084

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कल सीएम हाउस के सामने धरने को लेकर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस  कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स पुलिस ने कांग्रेस के करीब 2 दर्जन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। उनके खिलाफ धारा 353 और 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

बता दें कि सीएम निवास के सामने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने कल सड़क पर बैठकर धरना दिया था। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी द्वारा फोन पर चर्चा करने के बाद उक्त धरना समाप्त हुआ था।

जिन मुद्दों को लेकर धरना दिया गया था, अब उन मुद्दों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पूर्वान्ह 11:45 बजे दिग्विजय सिंह से चर्चा करने वाले हैं।