WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake in Delhi : दिल्ली में सुबह धरती कांपी, डरकर घरों से बाहर निकले लोग, नुकसान की सूचना नहीं!

भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था इसी कारण झटके काफी तेज महसूस!

Earthquake in Delhi : दिल्ली में सुबह धरती कांपी, डरकर घरों से बाहर निकले लोग, नुकसान की सूचना नहीं!

New Delhi : आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 5.37 पर भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकले। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन झटके काफी तेज महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था इसी कारण झटके काफी तेज थे। सुबह लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि जोर से बेड और खिड़कियां हिलने लगी। लगातार दो झटकों से हर कोई सहम गया। भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई। लेकिन, झटके काफी तेज महसूस हुए।

नोएडा से लेकर दिल्ली तक हर कोई कुछ मिनटों तक डर के साय में रहा। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, इसी कारण कम तीव्रता होने के बावजूद झटके काफी तेज महसूस हुए।

IMG 20250217 WA0003

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी सहायता के लिए 112 डायल करें। हालांकि, भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। नेताओं ने भी भूकंप को लेकर पोस्ट किए।

 

दिल्ली में कब-कब आया भूकम्प

● 27 जुलाई 1960: दिल्ली में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, कई इमारतों को आंशिक नुकसान पहुंचा था।

● 5 मार्च 2012: दिल्ली में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।

● 12 नवंबर 2022: दिल्ली में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

● 23 जनवरी 2023: दिल्ली में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।

● 21 मार्च 2023: दिल्ली में 6.6 तीव्रता का भूकंप।

● 5 अगस्त 2023: दिल्ली में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।