Safa Vehicle Rally : हजारों की संख्या में जोधपुरी साफे पहने युवा, केसरिया ध्वज और शस्त्र के साथ शामिल हुई महिलाएं, निकली विशाल साफा रैली!

731

Safa Vehicle Rally : हजारों की संख्या में जोधपुरी साफे पहने युवा, केसरिया ध्वज और शस्त्र के साथ शामिल हुई महिलाएं, निकली विशाल साफा रैली!

Ratlam : महाशिवरात्रि पर्व से पहले रविवार दोपहर भव्य साफा रैली निकाली गई, शहर का माहोल केसरिया हों गया था, हजारों की संख्या में शहर के बाशिंदे केसरिया साफा बांधकर मातृशक्ति के साथ इस रैली में शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ, जय-जय श्री राम के उद्घोष के साथ केसरिया साफा बांधकर वाहनों पर तिरंगा और केसरिया ध्वज थामकर सवार हुए!

WhatsApp Image 2025 02 23 at 16.31.01 1

इस रैली का आयोजन शहर की जवाहर व्यायामशाला, अंबर ग्रुप की और से किया गया था। जवाहर व्यायामशाला के संचालक दोलत जाट के नेतृत्व में निकली इस रैली में शहर के बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा वर्ग और मातृशक्ति थे। रैली का चौराहे चौराहे पर सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 02 23 at 16.30.59

रैली शहर के सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूं मोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक सराफा बाजार, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पर समापन हुआ। श्री गढ़कैलाश मंदिर में भगवान का अभिषेक कर महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरीत की गई। रैली के अवसर पर जवाहर व्यायामशाला के सूरज जाट ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर विगत 15 वर्ष से निरंतर सम्मान साफा रैली का आयोजन किया जाता जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 02 23 at 16.31.00 1

100 लोगों का यह कारवां आज हजारों की संख्या में तब्दील हो गया है। साफा हमारी संस्कृति का का अभिन्न अंग है ऐसे में साफे का भी सम्मान है और जो साफा पहनता है वह भी सम्मान का हकदार हैं इसलिए यह साफा रैली प्रतिवर्ष निकाली जाती हैं।

WhatsApp Image 2025 02 23 at 16.31.00

बता दें कि जवाहर व्यायामशाला में साफा बांधने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता हैं जो रैली निकलने तक जारी रहता है। इसमें बड़ी बात यह है कि साफे राजस्थान के जोधपुर से बुलवाएं गए और 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्तादों ने सभी को साफे बांधें।

WhatsApp Image 2025 02 23 at 16.31.01

रैली में बड़ी संख्या में शहर वासियों के साथ मुख्य रूप से रैली संयोजक दोलत जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा युवा नेता प्रवीण सोनी, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, समाजसेवी सलीम आरिफ, जगदीश राठौड़, राजीव रावत, सूरज जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट अमन जाट सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मातृशक्ति शामिल हुई।