Eye Donation : डॉ. आनंदीलाल राठौड़ के निधन पर परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

741

Eye Donation : डॉ. आनंदीलाल राठौड़ के निधन पर परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : शहर के तेजानगर निवासी डॉ. आनंदीलाल राठौड़ (दंतोडिया वाले) के असामयिक निधन होने पर नेत्रम संस्था सदस्य गोपाल राठौड़ पतरावाला ने उनके सुपुत्र विजय, राजेन्द्र राठौड़ एवं परिजनों को पिताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।

नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्वीकृति मिलते ही संस्था के द्वारा मेडिकल कालेज की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफीसर विनोद कुशवाह, हैप्पी पीटर द्वारा जीवन के सहयोग से नेत्र लेने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य भगवान ढलवानी अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर राठौड़ के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं। नेत्रदान के दौरान, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, शीतल भंसाली, मीनु माथुर मोजूद थे। नेत्रम संस्था ने राठौड़ परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया!