Strictness on Holi in Indore : इंदौर शहर के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की निगरानी, होली और रमजान के दौरान पुलिस की सख़्ती!

205
Strictness on Holi in Indore

Strictness on Holi in Indore : इंदौर शहर के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की निगरानी, होली और रमजान के दौरान पुलिस की सख़्ती!

शहरभर में चेकिंग और गश्त, ड्रोन से निगरानी, शहर में 1500 का अतिरिक्त बल!

जानिए, पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से क्या कहा!

Indore : पुलिस ने होली पर किसी भी गड़बड़ी से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए। महू में हुए फसाद के कारण इस बार पुलिस कुछ ज्यादा ही सख्त रही। पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी थी कि वे होली की रात से अगले दिन तक 24 घंटे घर नहीं जाएं। इसके अलावा शहर में करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल भी तैनात रहा। इसका असर ये हुआ कि दिनभर में शहर में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रमजान की वजह से पुलिस ने संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास खास इंतजाम किए।

WhatsApp Image 2025 03 14 at 17.15.00

जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। शहर के विभिन्न इलाकों में सख्त चेकिंग, गश्त और निगरानी जारी रही। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक शहर में पहले से तैनात पुलिस बल के अलावा करीब 1500 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया। पुलिस लाइन, क्राइम ब्रांच और कार्यालयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की भी शहर में ड्यूटी लगाई गई।

नगर सुरक्षा समिति और मोहल्ला समिति की भी मदद ली गई। चारों जोन के डीसीपी ने बल और पेट्रोलिंग की प्लान तैयार किया, उसी के अनुसार बल तैनात किया गया है। करीब 200 अतिरिक्त पेट्रोलिंग वाहन लगाए गए, जिन्होंने शहर में लगातार भ्रमण किया।

WhatsApp Image 2025 03 14 at 17.15.01

पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने शहर भ्रमण किया

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी ने शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। होली पर्व के अवसर पर उन्होंने चेकिंग पॉइंट पर तैनात यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, यातायात पुलिस ने चेकिंग प्वॉइन्ट का विशेष ध्यान रखा।

बदमाशों पर पहले से कार्रवाई

एडीशनल सीपी के मुताबिक संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए गए। सभी थानों में ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की गई। थाना प्रभारी भी अलर्ट पर रहे। थाना प्रभारी 24 घंटे तक थाना पर ही रहे। पुलिस ने पांच दिन पहले से ही सख्ती शुरू कर दी थी। सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। करीब 250 असामाजिक तत्वों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया था। चारों जोन में 1 हजार से ज्यादा आपराधिक तत्वों को बाउंड ओवर किया गया। थानों और क्षेत्रों में परेड करवाकर रेड और यलो नोटिस जारी किया गया जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से कहा

मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस इसलिए सख्ती कर रही है, ताकि लोग खुशी से त्योहार मनाए और कोई गड़बड़ी न हो। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तैयार की गई है और हम पूरी तरह कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कोई परेशानी न हो। जो लोग किसी के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं, उन्हें समझाइए दी जा रही है। यह कोशिश की जा रही है, कि लोग जबरन किसी को रंग में लगाएं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक बिना किसी डर के अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सके और त्योहारों का आनंद ले सके।

Also Read: Ex IAS Mohammad Suleman: 1989 बैच के IAS अधिकारी मोहम्मद सुलेमान हुए रिटायर, मुख्य सचिव सहित IAS अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई, अब क्या करेंगे सुलेमान! 

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और एडिशनल पुलिस कमिश्नर खुद विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

इंदौर पुलिस ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा।

Also Read: US Immigration: अमेरिका में रहने वाले ग्रीन कार्ड होल्डर्स और स्टूडेंट्स के लिए खतरे की घंटी!