लव जिहाद में पकड़े गए तीनों आरोपी रिमांड पर, फरार आरोपी की तलाश में टीमें रवाना

166

लव जिहाद में पकड़े गए तीनों आरोपी रिमांड पर, फरार आरोपी की तलाश में टीमें रवाना

भोपाल:बागसेवनिया इलाके में दो हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि मामले में फरार एक आरोपी की तलाश में तीन टीमें रवाना गई हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे ट्रेस करने में लगी हुई है। इसके अलावा जिस बाइक से पीड़िताओं को घुमाया गया है, उस गाड़ी को भी पुलिस जब्त करेगी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ शोषण करने वाले आरोपी सैफ, होटल मैनेजर शरद और अंक्षित को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि वासिद अभी फरार है, और उसे पकड़ने के लिए टीमें तीन जिलों में रवाना गई हैं। आज पुलिस तीनों को लेकर उन होटलों और कैफे में लेकर जाएगी। जहां वह अपने साथ पीड़िताओं को लेकर गए थे। साथ ही होटलों के सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जाएंगे।

*मोबाइल जांच से खुलेंगे कई राज*

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सैफ और अंक्षित के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। अंक्षित पूरे मामले की प्लानिंग करता था, लेकिन उसका हाथ लव जिहाद में नहीं है। ऐसे में पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल का डाटा भी खंगाल रही है, इसके लिए पुलिस साइबर सेल की मद्द ले रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ओर हिंदू लड़कियों को तो लव जिहाद का शिकार नहीं बनाया। पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।