WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बस आपरेटर्स की चेतावनी, 7 दिन में किराया वृद्धि नहीं हुई तो होगी हड़ताल

बस आपरेटर्स की चेतावनी, 7 दिन में किराया वृद्धि नहीं हुई तो होगी हड़ताल

भोपाल। महंगाई के इस दौर में बसों का मेंटेनेंस करना मुश्किल हो रहा है, जिस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। बस किराया न बढ़ाए जाने से यह कारोबार पांच साल से घाटे में चल रहा है। डीजल महंगा होने के साथ लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए 2.50 रुपए प्रति किमी बस किराया बढ़ाया जाना जरूरी हो गया है।

प्रदेश के निजी बस आपरेटरों ने एक बार फिर स्टेज कैरिज बसों का किराया बढ़ाने की मांग उठाई है। आपरेटरों का कहना है कि 5 साल से लगातार बढ़ती महंगाई, डीजल की कीमतों में वृद्धि और वाहनों के रखरखाव पर बढ़ते खर्च के कारण बस संचालन घाटे का सौदा बन गया था है।

आपरेटरों ने सरकार से सामान्य बसों का न्यूनतम किराया पहले 5 किमी के लिए 14 रुपए तथा इसके बाद 2.50 रुपए प्रति किमी करने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी भी दी है कि यदि 7 दिनों में किराया वृद्धि पर निर्णय नहीं लिया गया, तो बस संचालक सामूहिक रूप से बसों का संचालन बंद कर हड़ताल करने पर मजबूर हो सकते हैं।