WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Hyderabad GAR Tower’s Fire: 6 IT कर्मचारी झुलसे, कुछ की हालत गंभीर

Hyderabad GAR Tower's Fire

Hyderabad GAR Tower’s Fire: 6 IT कर्मचारी झुलसे, कुछ की हालत गंभीर

रुचि बागड़देव की रिपोर्ट

हैदराबाद: Hyderabad GAR Tower’s Fire: हैदराबाद शहर के कोकापेट में GAR टावर्स में आग लग जाने से 6 IT कर्मचारी झुलस गए।

सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया। बता दे कि GAR टावर्स में कई IT कंपनियां भी स्थित हैं।

Also Read: Fraud: क्रिस गेल के नाम पर महिला से उसके भाई ने 2.8 करोड़ रुपये ठगे

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बड़ी घटना सामने आई है। हैदराबाद के कोकापेट में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि आग कोकापेट स्थित गार टावर्स (GAR Towers) में लगी है। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना इमारत के एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुई।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम कोकापेट के GAR टावर्स स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। ये सभी लोग सॉफ्टवेयर कर्मचारी हैं, जो उस रेस्टोरेंट में मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की बात सामने आई है। आग की लपटें तेजी से फैल गईं और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला।