WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lady Doctor Suicide Case: न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (DM) कर रही महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Lady Doctor Suicide Case: न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (DM) कर रही महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

ग्वालियर: ग्वालियर के जयरोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (DM) की पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला डॉक्टर का शव हॉस्टल के रूम के पास रेलिंग में बंदे फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वही मृतक महिला डॉक्टर के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला डॉक्टर की मौत को लेकर जांच पडताल शुरू कर दी है।

 

दरअसल ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में रहकर 31 साल की रेखा रघुवंशी MBBS और MD करने के बाद जेएएच के न्यूरोलॉजी से DM की पढ़ाई कर रही थी। देर रात उसने हॉस्टल खाना खाने के बाद रेखा पढ़ाई करने के बाद अपने रूम में सोने चली गई। जब उसकी सहपाठी रूम में पहुंची तो देखा कि रेलिंग पर कसे फंदे पर उसका शव फांसी पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन व मेडिकल कॉलेज के डीन को दी गई। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.आर.के.एस.धाकड़ तत्काल पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान कुछ दस्तावेज और उसका मोबाइल जप्त कर लिया और उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। मृतक महिला डॉक्टर अशोक नगर की रहने वाली थी। जिसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन आज सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के साथ हॉस्टल के कमरे को देखकर आरोप लगाया कि उसके कमरे का पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव नीचे बेड पर रखा हुआ था। फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव का फोटो वीडियो किसी पर नहीं है। किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। उसके कमरे के बगल से दूसरे कमरे में रहने वाली छात्रा भी गायब है। उनका कहना है कि मृतक खुश दिल की थी और फरवरी में उसकी मर्जी से शादी होना तय हुई थी किसी से कोई परेशानी नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मृतक डॉक्टर महिला की मौत के कारणों को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।