BJP President VD Sharma on Bullock Cart: अनूठा अंदाज – बैलगाड़ी चलाकर गांव पहुंचे VD

1698

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

 

खरगोन – खरगोन में आज भाजपा के बूथ विस्तार अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बैलगाड़ी चलाकर दयालपुरा गांव पहुंचे। इस दौरान  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। गांव के इस अवसर पर जय जवान जय किसान के नारों से गूँज उठा। बूथ विस्तारक योजना अंतर्गत आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का गोगावां मंडल के दयालपुरा में बूथ क्रमांक-231 की समिति का सत्यापन का निर्धारित कार्यक्रम था।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से गांव में वीडी शर्मा को लेकर पहुंचे। अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधन करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की शुरूवात की थी। आज कुशाभाऊ ठाकरे के शताब्दी वर्ष में उनका  सपना साकार हो रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर हमें गर्व है। ठाकरे जी ने पार्टी को खड़ा करने के लिये अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज हम उनका सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

इस दौरान वीडी शर्मा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी और सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद थे।