District Congress Presidents Meeting : 3 अप्रैल को दिल्ली में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक, पहले ट्रेनिंग दी जाएगी!

366
District Congress Presidents Meeting

District Congress Presidents Meeting : 3 अप्रैल को दिल्ली में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक, पहले ट्रेनिंग दी जाएगी!

संगठन से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे!

Bhopal : प्रदेश के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की 3 अप्रैल को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे। बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देगी। मीटिंग में क्या बोलना है और क्या नहीं, इस बारे में बताया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। गुजरात में होने वाले अधिवेशन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे। इस मीटिंग से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देगी। जिसमें उनको ये बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने बूथ हैं, कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं और इसके अलावा अगर राहुल गांधी के सामने बोलने का मौका मिला, तो क्या कुछ कहना है।

Also Read: Order for FIR Against Kapil Mishra : दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा पर दंगों के आरोप में FIR के आदेश!

प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पहले से बताएगी कि राहुल गांधी के सामने कुछ बोलना है। अपने मन से पार्टी आलाकमान के सामने कुछ नहीं बोलना। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के कामकाज को लेकर एक फॉर्मेट भी तैयार किया है। हर 2 महीने में अपने काम की रिपोर्ट जिला अध्यक्षों को देनी होगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस से जिला अध्यक्षों को टास्क दिया है।