WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से खंडवा जिले में 8 व्यक्तियों की मौत, CM डॉ यादव ने मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की 

कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से खंडवा जिले में 8 व्यक्तियों की मौत, CM डॉ यादव ने मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की 

 

भोपाल: कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से खंडवा जिले में 8 व्यक्तियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डॉ ने मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर एक X पोस्ट की है। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हेतु उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए। कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।