WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: 7 अप्रैल से लद्दाख में बर्फबारी, MP में 43 से अधिक नहीं जाएगा अधिकतम तापमान

Weather Update: 7 अप्रैल से लद्दाख में बर्फबारी, MP में 43 से अधिक नहीं जाएगा अधिकतम तापमान

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाएं अभी भी भारत के पहाड़ी इलाकों को अपनी जकड़ में लिए हुए हैं। कल से भारत के पहाड़ी इलाकों में खासकर लद्दाख में बादलों का आवागमन शुरू होगा 7 अप्रैल से यहां बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा 11 अप्रैल से यहां निरंतर बर्फबारी हो सकती है।

10 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी हो सकता है यहां भी बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में भी अधिकतम तापमान में 11 अप्रैल के बाद 3 से 4 डिग्री की कमी आएगी।

मध्य प्रदेश में अभी बढ़ता अधिकतम तापमान 38 डिग्री चल रहा है जो धीरे-धीरे एक 41/42 डिग्री तक पहुंचेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 अप्रैल के बाद मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान में कमी आएगी। लगभग 2 से 3 डिग्री राहत मिलेगी। संभावना है मध्य प्रदेश में अगले 15 दिन तक अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री से ज्यादा नहीं हो पाएगा। पहले संभावना थी यह 45 डिग्री तक जा सकता है।

दक्षिण महासागर में पूर्व दिशा से बादलों का आवागमन चल रहा है, लेकिन बादल केरल से आगे जाकर पश्चिमी हवाओं के दबाव में पूर्व की ओर मुड़ जाते हैं जिसके कारण गर्मी का खास असर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में अभी धीमी गति से बढ़ पा रहा है। बहरहाल केरल कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।