Corporation’s Chairman Writes Letter to Collector : कॉलोनी की जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण शीध्र करें- निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र! आंदोलन की चेतावनी!

636

Corporation’s Chairman Writes Letter to Collector : कॉलोनी की जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण शीध्र करें- निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र! आंदोलन की चेतावनी!

Ratlam : शहर के कस्तुरबा नगर के मुख्य मार्ग का फोरलेन निर्माण शासकीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना प्रस्तावित हैं जिसकी समस्त कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है किन्तु सम्बंधित अधिकारियों की मनमानी के चलते अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया हैं। शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवाए जाने हेतु निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कलेक्टर राजेश बाथम को पत्र लिखा हैं।

IMG 20250503 WA0056

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कलेक्टर राजेश बाथम को पत्र में अवगत कराया हैं कि कस्तुरबा नगर मुख्य मार्ग फोरलेन का निर्माण कार्य शासकीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना हैं। जिस हेतु समस्त कार्यवाहीं पूर्ण होकर नगर निगम द्वारा पाईप लाईन स्थापित किए जाने का कार्य भी 1 माह पूर्व पूर्ण किया जाकर लोकनिर्माण विभाग को लिखित सूचना दी जा चुकी है।

 

उन्होंने लिखा है कि उक्त मुख्य मार्ग काफी जर्जर स्थिति में होने से क्षेत्र के नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना विगत कई माह से करना पड़ रहा है। मार्ग निर्माण नहीं होने से आवागमन बाधित होकर दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। समस्याओं को देखते हुए मेरे द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री व संबंधित अधिकारी से कई बार दूरभाष पर चर्चा की गई तथा उनके द्वारा हर बार 2 से 3 दिन में कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया किन्तु आज तक कार्य प्रांरभ नही होने से आमजन व जनप्रतिनिधियों में भारी असंतोष व्याप्त होने से आगामी दिनों में कभी भी जन-आंदोलन प्रारंभ हो सकता है जिसमें जनहित को दृष्टिगत रखते हुए मुझे भी सम्मिलित होना पडेगा। इस हेतु शासकीय लोक निर्माण विभाग को फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने हेतु निर्देशित करें!