Senior Officer Killed: राजौरी में पाक गोलीबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की मौत, 2 कर्मचारी घायल

784

Senior Officer Killed: राजौरी में पाक गोलीबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की मौत, 2 कर्मचारी घायल

 

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की मौत हो गई और उनके दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आवास पर तोप के गोले के लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, थापा ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके स्टाफ के सदस्यों की हालत गंभीर बताई गई है।


*Omar Abdullah’s X Post:*

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट कर बताया कि राजौरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा की मृत्यु हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के समर्पित अधिकारी को हमने खो दिया है।

उन्होंने बताया कि कल ही दिवंगत थापा उप मुख्यमंत्री के साथ जिले में ड्यूटी पर थे और उन्होंने मेरी अध्यक्षता में संपन्न ऑनलाइन मीटिंग में भाग भी लिया था। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए बहुत ही दुख भरी और दर्दनाक खबर है।

उमर अब्दुल्ला ने दिवंगत अधिकारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।