Vijay Shah Episode: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री विजय शाह मामले में मुख्यमंत्री को घेरा!

987

Vijay Shah Episode: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री विजय शाह मामले में मुख्यमंत्री को घेरा!

कहा- CM बताएं, शाह से इस्तीफा कब लिया जाएगा?

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजय शाह के बयान मामले पर मुख्यमंत्री को घेरा है।
उमंग ने कहा कि हाई कोर्ट जबलपुर ने मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जी पूरे घटनाक्रम को लेकर चुप हैं।

ऐसे मंत्री, जो सेना का अपमान कर रहे हैं, उनके बारे में आप चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री जी? बताएं, मंत्री विजय शाह का इस्तीफा कब लिया जाएगा?

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार-