Cruel Action: Mining Act में 5 KG रेत और ₹100 के साथ किसान गिरफ्तार

300

Cruel Action: Mining Act में 5 KG रेत और ₹100 के साथ किसान गिरफ्तार

पंजाब के जलालाबाद में पुलिस ने एक किसान को अपने ही खेत से 5 किलो अवैध रेत और ₹100 के साथ गिरफ्तार किया है। किसान के विरुद्ध यह कार्रवाई पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने पिछले दिनों एक सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान खेत में गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाल रहे एक किसान किशन सिंह को पुलिस ने 5 किलो रेत और ₹100 के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई सतनाम दास ने कहा कि आरोपी किसान रेत चोरी कर बेचता है। किसान के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2025 05 18 at 18.10.31

मामले सामने आने के बाद इसने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा है की “मान साहब, गरीबों पर रहम करो”

उनका कहना है कि यह क्रूर मजाक है, जबकि पंजाब भर में 100 करोड़ रुपये मूल्य की टन रेत का अवैध खनन किया जाता है।

मामले के मुख्य बिंदु:

– गिरफ्तार किसान: किशन सिंह को 5 किलो अवैध रेत और ₹100 के साथ गिरफ्तार किया गया।
– आरोप: किसान पर माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
– राजनीतिक प्रतिक्रिया: अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है।
– अवैध खनन: पंजाब में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की खबरें सामने आई हैं।

यह मामला पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ सरकार की कार्रवाई और गरीब किसानों के प्रति सहानुभूति को लेकर चर्चा में है।