WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pilots Were Prevented from Flying : आंधी में फंसने वाली दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट के दोनों पायलटों को DGCA ने उड़ान से रोका!

जिस स्थिति में विमान टर्बुलेंस में फंसा, उनकी जांच की जा रही!

Pilots Were Prevented from Flying : आंधी में फंसने वाली दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट के दोनों पायलटों को DGCA ने उड़ान से रोका!

New Delhi : दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक फ्लाइट खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण टर्बुलेंस में फंस गई थी। इस दौरान पायलटों ने धैर्य दिखाते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग की। घटना के अनुसार बुधवार 21 मई की शाम इस इंडिगो फ्लाइट का संचालन कर रहे 2 पायलटों को उड़ान भरने से रोक दिया गया। फ्लाइट खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण टर्बुलेंस में फंस गई थी। मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पायलट अब फ्लाइट नहीं उड़ा पाएंगे। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है, कि वास्तव में हुआ क्या था। घटना के दौरान विमान में 227 लोग सवार थे।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि एयरबस A321 नियो एक समय पर 8,500 फीट प्रति मिनट की स्पीड से नीचे गिरा। यह सामान्य उतरने की दर से 4 गुना ज्यादा है। क्योंकि, आंधी में फंसने के कारण कई फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम फेल हो गए थे। ऐसे में पायलटों को स्टॉल और ओवरस्पीड की स्थिति की एक साथ चेतावनी मिल रही थी। क्योंकि, कंट्रोल हासिल करने के लिए मुसीबत खड़ी हो रही थी।

जबकि, इस घटना के बाद नागरिक उडड्यन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि दोनों पायलटों ने इस हादसे के दौरान काफी धैर्य दिखाया। हम दोनों पायलट के आभारी हैं कि कोई अनहोनी नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं।

यह भी सामने आया कि पायलटों ने किस तरह पाकिस्तान के लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) के साथ संपर्क स्थापित कर उनके हवाई क्षेत्र में एंट्री लेने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, लाहौर ATC ने उसकी इजाजत नहीं दी। एविएशन रेगुलेटर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डीजीसीए मामले की जांच कर रहे हैं। डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक दोनों पायलटों को जांच लंबित रहने तक उड़ान भरने से रोक दिया गया।