WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Ravi Prakash Meharada: मात्र 20 दिन के लिए राजस्थान के कार्यवाहक DGP बने 1991 बैच के IPS रवि प्रकाश मेहरड़ा 

Ravi Prakash Meharada: मात्र 20 दिन के लिए राजस्थान के कार्यवाहक DGP बने 1991 बैच के IPS रवि प्रकाश मेहरड़ा 

जयपुर: Ravi Prakash Meharada: राजस्थान में मात्र 20 दिन के लिए कार्यवाहक DGP 1991 बैच के IPS अधिकारी रवि प्रकाश मेहरड़ा बनाए गए हैं।

 

भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैच के IPS अधिकारी रवि प्रकाश मेहरडा को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। वे उत्कल रंजन साहू (IPS:1988) की जगह लेंगे, जिन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

 

1991 बैच के IPS अधिकारी मेहरदा वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं, उनका कार्यवाहक DGP के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल होने की उम्मीद है, उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून, 2025 को होगी। वे राजीव शर्मा (IPS:1990) के बाद कैडर में दूसरे सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं ।

 

इस नियुक्ति से संकेत मिलता है कि राज्य सरकार इस माह अंत तक पूर्णकालिक DGP की घोषणा कर सकती है। राज्य सरकार पहले ही यूपीएससी को DGP चयन के लिए पैनल भेज चुकी है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने UPSC को नामों का एक पैनल पहले ही सौंप दिया है । एक बार जब यूपीएससी तीन शॉर्टलिस्ट किए गए अधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दे देगा और उन्हें वापस कर देगा , तो राज्य सरकार द्वारा उनमें से किसी एक के नाम की घोषणा अगले स्थायी DGP के रूप में कर देगा।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपीएससी द्वारा जिन तीन नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है, वे है:

 

राजीव शर्मा (IPS:1990:) , महानिदेशक , पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी)

 

संजय अग्रवाल (IPS:1992) , महानिदेशक, इंटेलिजेंस , राजस्थान

राजेश निरवान (IPS:1992) , महानिदेशक , नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस)

 

इन तीनों में से राजीव शर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा हैं। वे अपनी वरिष्ठता, बेदाग रिकॉर्ड तथा केंद्र और राज्य सरकार दोनों के विश्वासपात्र कहे जाते हैं। जब तक कोई और विशेष परिस्थिति निर्मित नहीं होती राजीव शर्मा का DGP बनना लगभग तय माना जा रहा है।

 

बता दें कि वर्तमान कार्यवाहक DGP की यह अंतरिम व्यवस्था नियमित DGP की नियुक्ति होने तक ही जारी रहने की उम्मीद है।