प्रधान मुख्य वन संरक्षक के सामने सर्विस रूल्स नियमों का उल्लंघन

रेंजर, वन अधिकारियों ने लगाये DFO हटाओ और मुर्दाबाद के नारे..

1824

छतरपुर: वन मण्डल छतरपुर के क्षेत्रीय कर्मचारियों की वैध समस्याओं के निदान हेतु अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल महेन्द्र सिंह धाकड़ शनिवार को वन वृत्त कार्यालय छतरपुर पहुंचे जहां कर्मचारियों के निदान हेतु विशेष बैठक आयोजित की गई है। मामला वन विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के तगड़े विरोध का था जहां पिछले कई दिनों से कर्मचारियों और छतरपुर DFO अनुराग कुमार में काफी तना-तनी चल रही थी।

बाईट- महेन्द्र सिंह धाकड़ (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक)

●कर्मचारियों ने मुख्य वन संरक्षक के सामने लगाये नारे..

बता दें कि वन मण्डल छतरपुर के क्षेत्रीय कर्मचारियों की वैध समस्याओं के निदान हेतु भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेन्द्र सिंह धाकड़ आज छतरपुर वन वृत्त कार्यालय में कर्मचारियों के साथ कर्मचारियों के निदान हेतु विशेष बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में कर्मचारियों और DFO के मतभेद और विवाद का मामला प्रमुख था जिस पर घंटों बैठक के बाद सहमति न बन पाने और मुख्य वन संरक्षक के सामने ही DFO को हटाओ और DFO अनुराग कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बैठक का बॉयकाट विरोध कर उठकर वापिस निकल गये और काफी हंगामा किया।

कर्मचारियों का DFO पर गुस्सा पर नहीं करेंगे कोई कार्यवाही

मामले में ज़ब हमने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेन्द्र सिंह धाकड़ से बात की तो उन्होंने कर्मचारियों के इस हरकत को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया तो वहीं कर्मचारियों के इस विरोध और कृत्य पर कार्यवाही न करने की बात भी कही।

●जिम्मेदार और बड़े अधिकारी रहे मौजूद..
इस दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेंद्र सिंह धाकड़, CCF सागर अभिनव दुबे, DFO पन्ना पुनीत सोनकर, DFO टीकमगढ़ महेंद्र प्रताप परमार, सहित कई SDO, रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित सैकड़ों वनरक्षक मौजूद थे। वन विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के तगड़े विरोध के कारण अंतत कई दौरों की बैठक चलती रही।

WhatsApp Image 2022 02 06 at 5.37.06 PM

●छतरपुर DFO का प्रभार पन्ना DFO को..

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धाकड़-एपीसीसीएफ भोपाल के बीच चार दौर की चली बैठक में दक्षिण पन्ना DFO पुनीत सोनकर को छतरपुर जिले के DFO का चार्ज दिया गया है। ज्ञात हो कि छतरपुर DFO अनुराग कुमार पारिवारिक कार्य के चलते कुछ समय से मुख्यालय से बाहर है।