Police Strict on Lovers : रीजनल पार्क से कई प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने घर भेजा

स्कूल और कॉलेज से गायब होकर प्रेमी घूम रहे थे बाग़ में

2025

Police Strict on Lovers : रीजनल पार्क से कई प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने घर भेजा

Indore : महिला पुलिस की एक टीम युवतियों के साथ बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए अब ‘मजनू अभियान’ चला रही है। इसी कड़ी में महिला पुलिस बल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क पहुंचा। जहां प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें पुलिस टीम ने समझाकर घर रवाना किया।

 

महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ये अभियान शुरू किया है। आज महिला पुलिस बल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही पूरे पार्क में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने कई प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जिन्हें समझाइश देकर और उनके घर वालों से बात करके रवाना किया गया।

 

इस दौरान कई नाबालिग छात्राएं भी मिली, जो अपने मित्र के साथ वहां बैठी पाई गई। इस पर पुलिस बल ने उन्हें समझाया और वहीं से छात्राओं के परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई।

 

उन्हें बताया गया कि ये उम्र यहां घूमने की नहीं है। कई छात्राएं ऐसी भी मिली, जो स्कूल और कॉलेज से भागकर अपने पुरुष मित्र के साथ पहुंची थी। कई प्रेमी जोड़ों ने इस कार्यवाही का विरोध भी किया। लेकिन, जब पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया तो प्रेमी जोड़े माफ़ी मांगते नजर आए।

Also Read: Pench National Park: सड़क पार करते बाघिन के साथ दिखे 2 शावक 

इन्हें आज समझाइश देकर रवाना किया गया है, अब आगे सख्ती की जाएगी। पुलिस ने कहा कि उनका ये अभियान सभी बाग़-बगीचों में लगातार जारी रहेगा।