WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Ratlam News: घायल के लिए मसीहा बनें कलेक्टर, घायल को चिकित्सालय पहुंचा कर कराया उपचार

WhatsApp Image 2022 02 09 At 5.46.01 AM 696x389

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की संवेदनशीलता और तत्परता से आज एक व्यक्ति की जान बच गई।
मामला आज दोपहर का है,जब कलेक्टर शासकीय बैठक लेने के लिए पिपलोदा जा रहे थे जहां रास्ते में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल पड़े एक व्यक्ति को देखकर उन्होंने तत्काल अपने वाहन चालक को वाहन रोकने का कहा और मौके पर देखा तो एक घायल व्यक्ति दर्द से कराह रहा था।

घायल की जान बचाने के लिए कलेक्टर ने अपने वाहन में लोगों की सहायता से घायल को लेटाकर तत्काल सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां घायल को भर्ती कराया।

बता दें कि घटना 9 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है जब कलेक्टर पिपलोदा जनपद पंचायत में शासकीय अमले की बैठक लेने जा रहे थे तब उन्होंने रास्ते में लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति को घायल पड़े सड़क पर देखा उसे तत्काल अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल भर्ती कराया।

उसके बाद कलेक्टर पिपलोदा के लिए रवाना हुए।सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर ने बताया कि घायल को रतलाम रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।