Air India की दिल्ली-कोलकाता उड़ान से पहले तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट कैंसल

343

Air India की दिल्ली-कोलकाता उड़ान से पहले तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट कैंसल

नई दिल्ली : हवाई यात्रा भी अब पहले जैसी सुरक्षित नहीं रही ,लगातार तकनिकी खराबी और दुर्घटनाओं की ख़बरों के बीच एक और खबर रही ,एयर इंडिया की  सोमवार को दिल्ली से कोलकाता फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होते होते बचा। एयर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान भरने से कुछ क्षण पहले रद कर दिया गया। इसकी वजह तकनीकी समस्या का पता चलना बताया गया।

प्राप्त  सूत्रों के अनुसार  उड़ान से ठीक पहले तकनीकी समस्या का पता चला गया। ऐसे में कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान रोकने का फैसला किया। प्रवक्ता ने कहा कि 21 जुलाई 2025 को दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान संख्या AI2403 को आज शाम बाद में रवाना करने के लिए रि-शेड्यूल किया गया है। ऐसा करना फ्लाइट टेक-ऑफ रोल के दौरान पाई गई तकनीकी समस्या के कारण आवश्यक था।एयर इंडिया की तरफ से कहा गया कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टेक-ऑफ को रोकने का निर्णय लिया। सभी यात्री उतर चुके हैं.

 

कुछ  और घटना अनुसार

मुंबई में रनवे से बाहर निकला  विमान

इससे पहले केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSIMA) पर लैंडिंग के समय रनवे से बाहर निकल गया। हालांकि, राहत की बात रही कि विमान के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे। घटना सुबह 9:27 बजे हुई। इसके कारण सीएसएमआईए के प्राथमिक रनवे को भी कुछ नुकसान हुआ। सुबह मुंबई एयर पोर्ट पर रनवे पर यात्रियों से भरी एयर इंडिया फ्लाइट फिसल गई और उसके टायर फट गए। इसके चंद घंटों बाद बाग्लादेश दर्दनाक फ्लाइट हादसा हुआ जिसमें 19 लोगों की जान चली गई।

इंडिगो की उड़ान 6E 813 में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी

वहीं 21 जुलाई 2025 को गोवा से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 813 में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी की सूचना मिली। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से इंदौर में उतरा। विमान की आवश्यक जांच की जाएगी। इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “इंडिगो की उड़ान 6E 813, जो 21 जुलाई 2025 को गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (डाबोलिम) से इंदौर के लिए संचालित हो रही थी, ने लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी की सूचना दी। विमान सुरक्षित रूप से इंदौर में उतरा। सुरक्षा जांच की जा  रही है।

Major Plane Crash: वायुसेना का ट्रेनिंग जेट स्कूल की इमारत पर गिरा, 19 मृत- 100 से अधिक घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका! 

Emergency Landing : इंडिगो की गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की आपात स्थिति में लैंडिंग कराई!