WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण

459

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण

भोपाल:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, सीएम सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG 20250815 WA0020 scaled

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।

IMG 20250815 WA0018 scaled