Goganavami Fair : अम्बर परिवार व जवाहर व्यायामशाला के सदस्यों ने 23 छडी़ निशान का किया विधिवत सामुहिक पूजन-अर्चन!

550

Goganavami Fair : अम्बर परिवार व जवाहर व्यायामशाला के सदस्यों ने 23 छडी़ निशान का किया विधिवत सामुहिक पूजन-अर्चन!

Ratlam : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगानवमी के रूप में मनाया जाता हैं। गोगानवमी के दिन छड़ी पूजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान हैं, जो गोगाजी महाराज के सम्मान में किया जाता है। मान्यता हैं कि छडी़ का पूजन करने से श्रृद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होने के साथ धन वैभव की प्राप्ति होती हैं। गोगानवमी से पहले विधिवत छडी़ पूजन होता हैं और छड़ी निशान को शहर में भ्रमण कराया जाता हैं और गोगानवमी पर वाल्मीकि समाज संगठनों द्वारा शहर में झांकियों का कारवां व छडी़ निशान का ऐतिहासिक चल समारोह हर्षोल्लास से निकाला जाता हैं।

इसी तारतम्य में रतलाम के अम्बर परिवार व जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट द्वारा वाल्मीकि समाज द्वारा गोगानवमी के अवसर पर निकलने वाली छड़ी निशान का सामुहिक पूजन-अर्चन किया। गोगानवमी पर वाल्मीकि समाज के लोग अपने आराध्य देव गोगा देव की पूजा-अर्चना करते हैं और छड़ी निशान के साथ चल समारोह निकालते हैं। यह आयोजन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर परिसर पर सामुहिक छडी़पूजन में अम्बर परिवार, जवाहर व्यायामशाला के अश्विन जायसवाल, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट, ईश्वर बाबा, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित जवाहर व्यायाम शाला परिवार के सदस्य एवं वाल्मीकि समाजजन मौजूद रहें!