संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: 7 वर्तमान और 5 तत्कालीन कलेक्टर्स होंगे गोल्ड मेडल से सम्मानित 

864

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: 7 वर्तमान और 5 तत्कालीन कलेक्टर्स होंगे गोल्ड मेडल से सम्मानित 

 

भोपाल: राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कल 20 अगस्त को सुबह 11:00 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के 7 वर्तमान और 5 तत्कालीन कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे।

IMG 20250819 WA0192

सम्मानित होने वाले 7 वर्तमान कलेक्टर्स हैं: बड़वानी- श्रीमती गुंचा सनोबर, दमोह – सुधीर कोचर, धार- प्रियंक मिश्रा, खंडवा- ऋषव गुप्ता, निवाड़ी- लोकेश जांगिड़, टीकमगढ़- विवेक श्रोत्रिय और विदिशा अंशुल गुप्ता।

सम्मानित होने वाले पांच तत्कालीन कलेक्टर हैं: बड़वानी- डॉक्टर राहुल हरिदास फटिंग, खंडवा- अनूप कुमार सिंह, निवाड़ी- अरुण कुमार विश्वकर्मा, टीकमगढ़- अवधेश शर्मा और विदिशा – रोशन कुमार सिंह.

सभी अधिकारियों को उक्त सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की है।