
ट्रेन में GRP सिपाही की महिला यात्री के साथ छेड़खानी, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड
नई दिल्ली। दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रेन में एक अकेली महिला सो रही थी, तभी GRP का एक सिपाही उसके पास आया और महिला की माने तो गलत तरीके से उसे छू लिया। महिला ने इसकी तुरंत शिकायत की और छेड़खानी का आरोप वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
इस वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिसकर्मी महिला से माफी मांगते हुए हाथ जोड़ रहा है और वीडियो न बनाने की भी गुहार लगा रहा है, लेकिन महिला ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। शोर-शराबे से ट्रेन के बाकी यात्री भी जाग गए। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा फैल गया क्योंकि वही पुलिसकर्मी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं, अगर वे खुद खतरा बनें तो महिलाओं का भरोसा किस पर रहेगा?
नए भारत में महिलाएं कहीं भी नहीं सेफ हैं।।
14 अगस्त की रात दिल्ली से प्रयाग जाने वाली ट्रेन में एक लड़की अकेले सफर कर रही थी,
सफर के दौरान वह अपनी सीट पर सो गई तभी RPF का एक सिपाही #आशीष वहां पर आ गया और उसे लड़की को छूने लगा।
लड़की को जब सोते समय एहसास हुआ तो उसने आरपीएफ के… pic.twitter.com/kyOV0xUcTq
— AmjadASR 🌍 (@AsrAmjad) August 22, 2025
वीडियो वायरल होते ही GRP प्रयागराज के एसपी ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। जांच चल रही है और विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत अपराध है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है।
देश के अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए यह घटना चिंता का विषय है क्योंकि उन्हें जगह-जगह खतरा महसूस होता है। जब सुरक्षा देने वाला स्वयं अपराधी बन जाए तो सिस्टम पर विश्वास कैसे बना रहे?





