WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dead Woman Comes Back to Life : स्पीड ब्रेकर पर एंबुलेंस ऐसी उछली कि लौट आई महिला की सांसें!

इंदौर के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन, फिर ऐसे हुआ चमत्कार, परिवार वाले खुश!

Dead Woman Comes Back to Life : स्पीड ब्रेकर पर एंबुलेंस ऐसी उछली कि लौट आई महिला की सांसें!

Indore : खाचरौद की महिला को गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जब उसे गांव लाया जा रहा था, तो इंदौर-उज्जैन के बीच धरमपुरी में एक स्पीड ब्रेकर पर एम्बुलेंस उछली और इस झटके के कारण महिला का शव भी उछला और उसकी सांसें लौट आई।

यह पूरा मामला उज्जैन जिले के खाचरोद क्षेत्र का है, जहां की अयोध्या बाई (75) की तबीयत 20 अगस्त को अचानक खराब हो गई थी। अयोध्या बाई के बेटे इलाज के लिए उन्हें तुरंत इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में ले गए, जहां पता चला था कि अयोध्या बाई को ब्रेन हैमरेज हुआ है। इस बात की जानकारी लगने के बाद परिजनों ने अयोध्या बाई का ऑपरेशन करवाया। लेकिन, ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर अयोध्या बाई को बचा नहीं सके और उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों ने अंतिम यात्रा की सोशल मीडिया पर सूचना पोस्ट कर दी। घर पर अंतिम यात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई। घर पर माहौल पूरी तरह गमगीन था। लेकिन, इस बीच कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि अयोध्या बाई के सांसे लौट आई।

अयोध्या बाई के बेटे दिनेश का कहना है कि हम मां को मृत समझकर उनके मृत शरीर को उज्जैन जिले के खाचरोद स्थित निवास पर ला रहे थे। तभी अरविंदो हॉस्पिटल से गांव की ओर आते समय धरमपुरी के स्पीड ब्रेकर पर मां की बॉडी ऐसी उछली कि अचानक झटका लगने से मां की सांसें अचानक चलने लगीं। अयोध्या बाई के प्राण वापस आने की जानकारी लगते ही पूरा परिवार ही नहीं, पूरे समाज और गांव के लोग अयोध्या बाई को नवजीवन मिलने पर खुश नजर आए।

सोशल मीडिया पर समाज के सभी ग्रुप में अयोध्या बाई के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अयोध्या बाई के घर पहुंच गए थे। अंतिम संस्कार के लिए सामग्री लाने से लेकर अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन इन सबके बीच अयोध्या बाई के फिर से जीवित होने की जानकारी लोगों को मिली और वह खुशी-खुशी फिर अपने घर लौट गए।

वास्तव में हो गया चमत्कार

डॉक्टरों द्वारा अयोध्या बाई को मृत घोषित करने के बाद भी उनके प्राण वापस आने को पूरा गांव चमत्कार मान रहा है। किसी का कहना है कि अभी उनकी आयु शेष है। इसीलिए वह फिर से लौट आईं तो किसी का कहना है कि यह एक प्रकार का चमत्कार है, जिसके कारण अयोध्या बाई फिर से जीवित हो गई।