Effigy of Jitu Patwari Burnt : महिलाएं प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं, जीतू पटवारी के इस बयान से भड़की महिलाएं।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का फुंका पुतला!

919

Effigy of Jitu Patwari Burnt : महिलाएं प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं, जीतू पटवारी के इस बयान से भड़की महिलाएं।

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान पर आक्रोशित हैं, जिसमें उन्होंने कहा हैं कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा शराब महिलाएं पीती हैं। इस बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार दोपहर डालुमोदी बाजार चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मोजुदगी में जीतू पटवारी का पुतला जलाया। महिलाओं ने पटवारी के पुतले को चप्पलों से भी पीटा और फिर आग लगा दी।

पूतला दहन के पूर्व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, जिला महामंत्री अनिता पाहूजा के नेतृत्व में नारेबाजी करती हुई पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से निकली और डालू मोदी चौराहा पहुंचकर पुतला जलाया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, महिला मोर्चा पदाधिकारी दिव्या चन्दन शर्मा, अनिता कटारा, जीवन ज्योति, सीमा अग्रवाल, भावना गुर्जर, रेखा गोतम, कुसुम सोलंकी, भारती राहोरी, आयुशी सांखला, सपना त्रिपाठी, मरियम मंसुरी, राधा चौहान, रिना पाल, सुरेखा सेन, मंजुला माहेश्वरी , प्रीती मंडलोई, मधुबेन गेहलोत, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह-प्रभारी नीलेश बाफना एवं भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार आदि मौजूद रहें!