Tragic Road Accident: सीधी सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 3 घायल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

527

Tragic Road Accident: सीधी सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 3 घायल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में हुई सड़क दुर्घटना में तीन नागरिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। गुरूवार को देर शाम एक बोलेरो वाहन के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए सीधी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। तीनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।