Superstition : अंधविश्वास के चलते जेठानी ने अपने 2 बेटों से मिलकर करवा डाली देवरानी की जघन्य हत्या!

1001

Superstition : अंधविश्वास के चलते जेठानी ने अपने 2 बेटों से मिलकर करवा डाली देवरानी की जघन्य हत्या!

कत्ल का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा!

Ratlam : जिले के रावटी के अंतर्गत ग्राम भीमपुरा थाना पुलिस ने 1 महिला की हत्या मामले का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है। अंधविश्वास के चलते की गई इस जघन्य हत्या में पुलिस ने मृतिका की जेठानी एवं उसके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार व अन्य सामग्री बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 24 सितंबर 2025 को जिले के ग्राम रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुरा में पुलिस को नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई (48) पति कैलाश भूरिया की हत्या कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर थाना रावटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी।

प्राथमिक कार्यवाहीं कर फरियादी हरिराम पिता भूरजी गामड़ निवासी ग्राम भेतिया (रावटी) की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों, FSL प्रभारी अतुल मित्तल, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड सहित पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 18.48.41

जमीनी पुलिसिंग तथा घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, परिजनों व संदेहियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस के सामने यह तथ्य आए कि मृत्तिका की जेठानी धन्नाबाई (55) पति बद्री भुरिया एवं उसके पुत्र शंकरराव पिता बद्री भुरीया एवं बापु भूरिया (32) ने अंधविश्वास के चलते मृतिका को डाकन (डायन) मानकर षड्यंत्रपूर्वक उसकी हत्या कर डाली थी।

आरोपियों ने 24 सितम्बर 2025 की रात्रि मृतिका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी थी तथा शव को छत से नीचे फेंक दिया था। आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारियों के चलते हुई मृत्यु को लेकर आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया। अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े आदि बरामद किए हैं।

हत्यारों को पकड़ने में थाना प्रभारी रावटी दीपक कुमार मंडलोई, निरीक्षक अमित कोरी पुलिस लाइन रतलाम, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया (थाना प्रभारी सरवन), उप-निरीक्षक एमआई खान, उप-निरीक्षक पीएस हटिला, उपनिरीक्षक निशा चौबे, सहायक उपनिरीक्षक गणेश शर्मा, बद्रीलाल चौधरी, देवेन्द्र गामड, आतीश धानक, राहुल मेडा, महेश मैडा, अवधेश परमार, राहुल चौहान, निलेश कटारा, सुरेन्द्र राठौर, बहादुर डांगी, सायबर सेल के मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया एवं एफएसएल टीम की सराहनीय भूमिका रही!

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी अमित कुमार!-