हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित होगी एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भजन संध्या, निकलेगी भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन!

आज जयंतसेन धाम में पत्रिका आलेखन का कार्य मुहुर्त में सम्पन्न हुआ!

29

हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित होगी एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भजन संध्या, निकलेगी भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन!

Ratlam : धर्म नगरी रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की 14वीं पुण्यतिथि निमित इस वर्ष भी भव्य आयोजन 14 जुलाई 26 को श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल द्वारा आज रविवार को जयंतसेन धाम पर पत्रिका आलेखन का कार्य मुहुर्त में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात अतिथि सर्वश्री चतुरमुथा परिवार, नवीन झामर, रखबंचद खेड़ावाला, सियाल परिवार, गणेश वोहरा, श्रेयांस सकलेचा, अर्पित सकलेचा (जावरा), अजय मेहता, निखिल मोदी, सुभाष सिंगावत, सुनील व्यास, दिलीप छिपानी, राजेन्द्र तलेरा, सुनील मूणत, आजाद मेहता, हर्ष लुणावत, सज्जनलाल मेहता, सुरेन्द्र लुनिया, मांगीलाल भंडारी, अशोक जैन लाला, हर्षदीप लुणावत, नरेन्द्र छाजेड़, अनोखीलाल भटेवरा, सुशील छाजेड़, संजय लोढ़ा, शेखर नांदेचा, मांगीलाल राठौड़ द्वारा कंकू चावल केसर से पूजन कर इष्टदेवी, देवी-देवता के नाम निमंत्रण पत्रिका का आलेखन कार्य प्रारम्भ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री सच्चिया माताजी के परम् भक्त अंकीत भटेवरा ने कहा कि विगत 13 वर्षो से श्री सोनाणा खेतलाजी के आशीर्वाद तथा सभी भक्तों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य संध्या का आयोजन किया जाता रहा हैं और इस वर्ष भी 14 जुलाई 26 को श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की 14वीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास मनाते हुए भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री शांतिलालजी लादाजी का जन्म तखतगढ़ (राजस्थान) और उनकी कर्म भूमि वाई (महाराष्ट्र) रही है। आपके मार्गदर्शन से कई कुल को उनके कुल के देवी-देवताओं के स्थानों और उनके पूजन करने का मार्गदर्शन मिला और आज भी आपके परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी आपके आशीर्वाद से जनसेवा का कार्य कर रहें हैं।

IMG 20260614 WA0110

कार्यक्रम के पश्चात जयकारों के साथ चल समारोह के रूप में जयंतसेन धाम स्थित तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रतजी के मंदिर में पत्रिका रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। आयोजन के अंत में आभार श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल रतलाम ने माना। श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि 14 जुलाई 26 को आयोजित भव्य रथ यात्रा एवं सेठिया मैरिज गार्डन में आयोजित विशाल भजन संध्या में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेवें!