Human Chain : रतलाम के इतिहास में पहली बार ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला करेगी 5 हजार पौधो का रोपण!

महापौर प्रहलाद पटेल का हरे-भरे रतलाम के लिए प्रयास!

488

Human Chain : रतलाम के इतिहास में पहली बार ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला करेगी 5 हजार पौधो का रोपण!

Ratlam : शहर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने को लेकर मेयर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में निगम परिषद निरंतर कार्य कर रही जिसके तहत रतलाम के इतिहास में पहली बार राम मंदिर से आरो आश्रम तक लगभग ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला फोरलेन रोड डिवाईडर पर 5 हजार पौधो का रोपण करेंगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे जिसमें गणमान्य नागरिक, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी व शहर की सामाजिक व स्वंयसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि वर्तमान निगम परिषद ने 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर इतिहास रचा है। अब हमें रतलाम को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने के क्षेत्र में कार्य कर इतिहास रचना है। रतलाम को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने में आमजन की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। 4 अक्टूबर शनिवार को राम मंदिर से आरो आश्रम तक लगभग ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला फोर लेन रोड डिवाईडर पर 5 हजार पौधो का रोपण कर हमें इतिहास रचना है।

IMG 20251003 WA0566

बैठक के बाद महापौर प्रहलाद पटेल ने आयोजन हेतु निगम आयुक्त अनिल भाना, सीएसपी, उद्यान विभाग व स्वास्थ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, नन्दकिशोर पवांर, मयूर पुरोहित, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, किशोरसिंह राठौर, राजेन्द्र चौहान, रमेश पांचाल, विजयसिंह चौहान के अलावा विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, आकाश खड़के, शुभम् चौहान, निखिल बोरीवाल, संदीप मौर्य, सुभेन्द्रसिंह गुर्जर, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़ आदि मौजूद थे!