WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Work Distribution in WCDD: अपर संचालक अर्चना राणा सेठ को मिला ICDS का प्रभार, अभय देवांगन को महिला सशक्तिकरण शाखा में भेजा

Work Distribution in WCDD: अपर संचालक अर्चना राणा सेठ को मिला ICDS का प्रभार, अभय देवांगन को महिला सशक्तिकरण शाखा में भेजा

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में अनियमितता की शिकायत के बाद संचालनालय स्तर में बड़ा फेरबदल हुआ है।

संचालनालय इंद्रावती भवन से जारी आदेश में संचालनालय में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार ICDS शाखा का प्रभार अपर संचालक अर्चना राणा सेठ को सौंपा गया है। उप संचालक अभय कुमार देवांगन हटा कर उनकी जगह युवानंद खुंटे, रजनीश कोरे की नियुक्ति की गई है। सहायक संचालक के रूप में समीर सोरभ और सनमान असरोरी कार्य करेंगे। सहायम कर्मचारियों में प्रीति साहू (पर्यवेक्षक), सौभाग्य कौशिक (पर्यवेक्षक), धीरज कुमार साहू (सहायक ग्रेड-01), सुषमा पैकरा (सहायक ग्रेड-02) एवं दुरूद साहू (सहायक ग्रेड-02) आईसीडीएस शाखा में शामिल किए गए हैं।

IMG 20260703 WA0023 IMG 20260703 WA0024