Weather Change : गर्मी बढ़ने लगी, कहीं उतरा भी तापमान

दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, बादल छंटने पर ठंड बढ़ेगी

654
MP Weather

Indore : प्रदेश का मौसम मिला-जुला देखा गया। कई इलाकों में पारा लुढ़कने से ठंडक रही कई में गर्मी बढ़ गई (In many areas, it was cold due to the fall in the mercury) सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम मंडला में 23 डिग्री रहा। भोपाल और इंदौर में पारा चढ़ाकर 30 और 31 डिग्री तक गया। जबकि, ग्वालियर और जबलपुर में नीचे आया। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ लाइन (A trough line between MP & Maharashtra) बनी जिससे मौसम प्रभावित हुआ। इससे अरब सागर से नमी आने से यह स्थिति बनी। इसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रहेगा।

भोपाल यह करीब डेढ़ डिग्री चढ़कर 30 के पार तो इंदौर में 2 डिग्री चढ़कर 31 के पार पहुंच गया। ग्वालियर में दिन का तापमान एक डिग्री गिरकर 29 डिग्री के नीचे आया। जबलपुर में भी अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मंडला में दिन का तापमान सबसे ज्यादा गिरा। साढ़े 6 डिग्री की कमी के साथ वो 23 पर आ गया। इसके अलावा खजुराहो, नौगांव, सिवनी, होशंगाबाद और खरगोन में भी पारा नीचे आया है।

आसमान में बादल होने से प्रदेश में रात का पारा उछला (Night mercury rose in the state) है। 24 घंटे के दौरान तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां पारा 11 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा दमोह, खजुराहो, मंडला, टीकमगढ़, राजगढ़ और होशंगाबाद में भी 3-3 डिग्री से ज्यादा रात का तापमान बढ़ा है।

भोपाल, बैतूल, धार, गुना, पचमढ़ी, रीवा और सीधी में 2-2 डिग्री से ज्यादा चढ़ गया। जबलपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था, जो बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 13.6 से बढ़कर 16 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री से चढ़कर 10.8 और इंदौर में करीब 1 डिग्री चढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अनुमान है कि कई इलाकों में बादलों के छंटने के बाद ठंड बढ़ेगी।