
Weather Update: नए चक्रवात के उदय से दक्षिण राज्यों में भारी बारिश, MP में तापमान में गिरावट बनी रहेगी!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत की पूर्व दिशा में एक नए चक्रवात (इन्वेस्ट 96w) ने आकार लेना शुरू किया है जो अभी 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फिलिपींस की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से कंबोडिया, सिंगापुर में जमा बादलों का दबाव भारत के नजदीक पहुंच रहा है।
दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में खासकर बादलों का जमाव हो रहा है जो भारी बारिश अगले कुछ दिनों तक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र, उड़ीसा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी बादलों के आने का क्रम रहेगा जिसके चलते यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ हल्के बादलों के राजस्थान, यूपी से उतरने का क्रम चल रहा है। जिससे तापमान में गिरावट स्थिर रहेगी। वहीं, दक्षिण दिशा से भी बादलों के आने के संकेत मिल रहे हैं। जिसके चलते 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच में इंदौर, जबलपुर आदि दक्षिण – पश्चिम, दक्षिण – पूर्व क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना हो सकती है।
उधर जापान के दक्षिणी भाग से गुजर रहा चक्रवात “नाकरी” आज 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदलकर पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगेगा। बुधवार को इसका बिखराव होना तय है।





