मंदसौर पुलिस चौकी मुलतानपुरा, थाना वायडी नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकली/जाली नोटो के गिरोह का किया भाँडा फोड

500 - 500 के नकली नोटों सहित 3आरोपियों को गिरफ्तार किया 

344

मंदसौर पुलिस चौकी मुलतानपुरा, थाना वायडी नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकली/जाली नोटो के गिरोह का किया भाँडा फोड

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। मंगलवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के समीप मुल्तानपुरा पुलिस चौकी एवं थाना वाय डी नगर पुलिस ने संयुक कार्यवाही में तीन आरोपियों से भारतीय मुद्रा के 500 के नकली नोट 76 कुल 38 हजार मूल्य के जप्त किए ओर प्रकरण दर्ज़ कर पूछताछ कर पड़ताल जारी है ।

IMG 20251028 WA0164

घटना का विवरण देतेहुए बताया-कि विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय मुद्रा की जालसाली एवं उसके उपयोगकर्ताओ संबंधी गिरोह पर त्वरित कार्यवाही कर अपराधियो पर तत्काल नियंत्रण एवं प्रभावी कार्य नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र भास्कर तथा निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व में उनि कपिल सोराष्ट्रीय चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा व उनकी टीम द्वारा दिनांक 27.10.2025 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते एम.आई.टी. चौराहा, दाऊतखेडी रोड काका टी स्टाल पर 03 व्यक्ति निसार पिता मोहम्मद हुसैन पटेल उम्र 36 साल निवासी नई आबादी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी जिला मन्दसौर, रियाज पिता नन्हे खाँ नियारगर उम्र 38 साल निवासी मस्जिद के पास अँजुमन गली पिपलियामण्डी जिला मन्दसौर तथा दीपक कुमार पिता जमनालाल गर्ग उम्र 42 साल निवासी शमसान घाट के पास, जवाहर नगर थाना प्रतापनगर जिला भिलवाडा राजस्थान के कब्जे से भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले कुल 76 नकली/जाली नोट 38000/- रूपये मूल्य के जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना वायडीनगर पर अपराध धारा 179,180 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

IMG 20251028 WA0163

आरोपीगणो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले नोटो के स्त्रोतो एवं बेंचने वाले आरोपीगणो के संबंध मे सघन पुछताछ की जा रही है।

इस मामले में वाय डी नगर पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप मंगोलिया, कपिल सौराष्ट्रीय, विनय बुन्देला, विक्रम वास्कले, पूनम कर्णिक, विकास कुरील, कमलपालसिंह, चालक सुन्दरसिंह तथा साईबर सेल से प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी एवं आरक्षक रिन्कुसिंह का विशेष योगदान रहा।